फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दो बाइक की भिडंत में चार घायल

Sat, 23 Nov 2024 04:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। मानकपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें से खारवण वासी समरण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई में पहुंचाया गया। समरण के साथी जगजीत सिंह वासी खारवण की शिकायत पर पुलिस ने दूसरी बाइक के चालक रमेश वासी आंबवाला गांव के विरुद्ध केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जगजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि 19 नवंबर दोपहर को वह समरण के साथ बाइक पर साढौरा जा रहा था। इसी दौरान मानकपुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार से आई बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जगजीत सिंह उछलकर सड़क के बरम पर गिर गया जबकि समरण बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इस हादसे में जगजीत सिंह को मामूली चोटें पहुंची जबकि समरण के शरीर पर कई जगह काफी चोटें लगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रमेश व उसका भाई धर्मचंद भी घायल हो गए। सभी घायलों को डायल 112 की टीम की मदद से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें