फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार बुजुर्ग मिले स्वाइन फ्लू से ग्रस्त, स्वास्थ्य महकमा सतर्क

Sun, 13 Sep 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया स्वाइन फ्लू वार्ड। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में स्वाइन फ्लू के चार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। नए मरीज मिलने के साथ जिले में स्वाइन फ्लू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इनमें से छह मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। नए संक्रमित चारों मरीज बुजुर्ग हैं और पहले से ही शुगर, बीपी, हृदय रोग जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं।
सभी का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बुखार और वायरल के मरीजों की स्क्रीनिंग तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार स्वाइन फ्लू के शुरुआती लक्षण सामान्य वायरल और मौसमी बुखार से मिलते-जुलते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में लक्षणों को सामान्य समझकर लोग कई बार उपचार में देरी कर देते हैं। अब बुखार या वायरल के लक्षण अधिक तीव्र दिखाई देने पर कैटेगरी सी के अनुसार मरीजों की जांच कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। नए मामलों में जगाधरी निवासी 66 वर्षीय वृद्ध, मुंडाखेड़ा साढौरा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, गांव पिंजौरी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध और हैबतपुर निवासी 72 वर्षीय महिला शामिल हैं। चारों मरीजों को अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं।
पिंजौरी निवासी 62 वर्षीय वृद्ध को धूम्रपान की आदत है। स्वाइन फ्लू के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। मुंडाखेड़ा साढौरा निवासी 61 वर्षीय मरीज हृदय रोग से पीड़ित हैं और उन्हें पेसमेकर लगा हुआ है। वहीं हैबतपुर निवासी 72 वर्षीय महिला शुगर और बीपी की मरीज हैं। अन्य मरीज भी पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं।
10 बेड का बनाया गया स्वाइन फ्लू स्पेशल वार्ड
स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार किया है। डॉ. वागीश गुटैन के अनुसार किसी मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर उसे वार्ड में आइसोलेट किया जाएगा। संदिग्ध मरीज अस्पताल में पहुंचने पर उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना जैसी सावधानी बरतने की सलाह
डॉ. वागीश गुटैन ने लोगों को भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखने और हाथ मिलाने से परहेज करने की सलाह दी है। चेहरे पर मास्क लगाने और खांसी-बुखार जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है। उन्होंने विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी। जिन लोगों में कई दिनों से खांसी, बुखार या फ्लू जैसे लक्षण हैं, उन्हें स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें