फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पहले दिन बैंकों में बदले गए चार करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार के आदेशों के बाद मंगलवार से जिले के सभी बैंकों ने 2000 के नोट बदलने शुरू कर दिए हैं। पहला दिन होने के बावजूद इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई दी। किसी भी बैंक में नोट बदलवाने को लेकर लोगों को परेशानी नहीं हुई। वहीं बैंकों में दैनिक कार्य भी सुचारू रहे। पहले दिन करीब चार करोड़ रुपये के नोट जिलेभर के बैंकों में पहुंचे। वहीं जिले की कुछ बड़ी बैंक शाखाओं में नोट बदलने को लेकर विशेष प्रबंध किए गए। जिसके तहत बैंक शाखाओं में अलग से काउंटर लगाया गया, ताकि उपभोक्ताओं को दैनिक व अन्य काम के लिए परेशान न होना पड़े। वहीं नोट बदलवाने को लेकर लोगों में भी कोई आपाथापी नहीं दिखाई दी। चूंकि सरकार ने लोगों को नोट बदलवाने के लिए चार महीने का समय दिया है। इसके लिए कोई अतिरिक्त औपचारिकता की भी जरूरत नहीं है। व्यक्ति बैंक में जाकर एक दिन में 2000 के अधिकतम दस नोट बदलवा सकता है।
विज्ञापन


इस बार नोट बदलने को लेकर लोगों में बिल्कुल भी जल्दबाजी नहीं है, चूंकि लोगों के पास जहां चार महीने का समय है, वहीं बैंक के अलावा भी विकल्प मौजूद है। लोग 2000 के नोट डिपोजिट एटीएम में जमा करवा सकते हैं और फिर इसी एटीएम से नकदी भी प्राप्त कर सकते हैं। जिसके चलते बैंकों में लोगों की भीड़ अधिक नहीं है। वहीं इसके लिए आरबीआई और बैंकों की ओर से सभी प्रबंधक पूर्व में ही कर लिए गए हैं, जिससे व्यवस्था खराब नहीं हुई।

विशाल ने बताया कि उसके पास तीन नोट थे। मंगलवार को ही वह इसे बदलवाने बैंक पहुंच गया। इस दौरान उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। बैंक में बिल्कुल भी भीड़ नहीं थी और तीन से चार मिनट में वह नोट बदलवाकर लौट आया। विशाल ने बताया कि इसे लेकर बैंक में सभी बंदोबस्त किए गए हैं। नोट बदलवाने आए लोगों को न तो लाइन में लगना पड़ रहा है और न ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन


आदर्श फीलिंग स्टेशन के प्रबंधक प्रवेश कुमार ने बताया कि सरकार के आदेशों के बाद से रोजाना लोग 2000 के नोट लेकर आ रहे हैं। इसे लेकर लोगों में किसी प्रकार का भय और जल्दबाजी नहीं है। मंगलवार को भी कई लोग तेल भरवाने के दौरान 2000 के नोट देकर गए हैं। इस दौरान उन्होंने करीब 20 नोट बदलवाए हैं। बैंक में नोट बदलने को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।


सरकार व आरबीआई के आदेशानुसार सभी बैंकों में 2000 के नोट बदलना शुरू हो गए हैं। इसके लिए सभी बैंकों में व्यापक प्रबंध किए हैं। किसी बैंक में नकदी कम न हो इसका पहले से इंतजाम किया गया है। लोगों में इसे लेकर कोई जल्दबाजी नहीं है। बैंक के अलावा लोग डिपोजिट एटीएम में भी नोट जमा करवा रहे हैं।
विज्ञापन

-रणधीर सिंह, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें