यमुनानगर। थाना गांधीनगर पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 25,290 रुपये बरामद किए। चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि चार लोग नवाब कॉलोनी समीप सट्टा खाईवाली कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर कैंप की शिव कॉलोनी निवासी रंजीत, वीना नगर निवासी विपिन कुमार, लक्ष्मी नगर निवासी सोम पाल व शिव कॉलोनी निवासी विशाल को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर चारों से 25,290 रुपये बरामद हुए। संवाद