जगाधरी। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की 28 जुलाई को होने वाली मासिक बैठक स्थगित कर दी गई है। डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय में कष्ट निवारण समिति की बैठक होनी थी। अपरिहार्य कारणों से यह बैठक स्थगित कर दी गई है। जल्द ही अगली बैठक की तिथि निर्धारित की जाएगी। संवाद