फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुलिस से धक्कामुक्की के चार आरोपी नामजद

Wed, 30 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस टीम से धक्का-मुक्की व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में थाना शहर जगाधरी पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया। आरोपियों की पहचान जगाधरी के मोहित वर्मा, कर्ण, प्रिया व रेशमा के रूप में की गई।
विज्ञापन

घटना 27 जुलाई की देर रात जगाधरी बस स्टैंड पर पर लगे नाके पर हुई। थाना शहर जगाधरी में ईएचसी प्रवीन कुमार ने शिकायत दी। इसमें बताया कि पुलिस टीम नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया, जो पुलिस टीम के रोकने पर भी नहीं रुके। बाद में उन्हें कुछ दूर रोका गया। इस पर उक्त लोगों धक्का-मुक्की करने लगे। बाद में मौके पर दो महिलाएं आई, उन्होंने भी पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई। पुलिस चारों लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। यहां चारों लोगों की पहचान जगाधरी के मोहित वर्मा, कर्ण, प्रिया व रेशमा के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें