फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए 26 को लगेगा फोरम

Thu, 19 Nov 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 26 नवंबर को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक होगी। निगम अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि फोरम के चेयरपर्सन योगराज की अध्यक्षता में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिवीजन जोड़ियां कार्यालय में होगी।
विज्ञापन

अधीक्षक अभियंता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों का समाधान स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने के बाद भी नहीं हुआ है, वे अपनी समस्या फोरम के समक्ष रख सकते हैं। फोरम में गलत बिजली बिलों से संबंधित केवल तीन लाख रुपये से अधिक राशि के मामले सुने जाएंगे। दो साल से पुराने मामले, न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण और बिजली चोरी से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई नहीं होगी। अधीक्षक अभियंता ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी शिकायतों का समाधान करवाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें