यमुनानगर। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को इंटक भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया। इस दौरान उन्होंने फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ग्रामीण नरपाल सिंह गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता के अपने प्राण न्यौछावर कर दिए।
जिला शहरी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि आयरन लेडी इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल में राष्ट्र प्रेम व भक्ति कूट-कूट कर भरी थी। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर बत्रा, सुरेश डांढा, पूर्व जिला प्रधान राजकुमार त्यागी, डा. राजन शर्मा,सतपाल कौशिक,पूर्व जिला प्रधान राकेश काका, पूर्व चेयरमैन मोहन गुर्जर आदि मौजूद रहे।