फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पूर्व विधायक ने छछरौली मंडी का किया दौरा

Fri, 03 Oct 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
छछरौली अनाज मंडी का दौरा करते पूर्व विधायक दिलबाग सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


छछरौली। इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने छछरौली अनाज मंडी का दौरा कर मंडी में किसानों को आ रही परेशानियों के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि समस्याओं के समाधान के लिए वचनबद्ध हैं।

दिलबाग सिंह ने कहा कि किसान पहले ही कुदरत की मार से बहुत परेशान है और जैसे तैसे करके किसान अपनी फसल लेकर मंडी में पहुंच रहा है। मंडी में आने के बाद उसको और भी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका कारण हरियाणा की भाजपा सरकार है। सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार रही है। इस सरकार ने किसानों को आ रही समस्याओं को हमेशा नजरअंदाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बाढ़ व कुदरत की मार झेल रहा है। ऐसे में त्योहारों का सीजन है हर आदमी को इस समय अपने घर परिवार की जरूरत के लिए धन की आवश्यकता है। किसान अपनी जरूरत के लिए ही मंडी में धान की फसल लेकर आ रहा है पर उसके आगे सबसे बड़ी समस्या गेट पास का जारी ना होना है। इसके साथ पोर्टल का वेरीफाई ना होना और समय पर किसानों का भुगतान न होना इस तरह की समस्याओं से किसानों को दो-चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें