संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी कैडेट अक्षित व यशोदा ने एनसीसी विषय में जिले में टॉप किया है। दोनों कैडेट ने विद्यालय के साथ अभिभावकों, क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कैडेट को सम्मानित किया। इस दौरान कैडेट जगाधरी में पूर्व मंत्री से मिलने पहुंचे थे।
एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि एनसीसी में 70 अंक की थ्योरी और 30 नंबर का प्रैक्टिकल है। जो विद्यार्थी स्कूल में ही रहते इस पाठ्यक्रम को कर लेते हैं। उन कैडेट को आगे चलकर बी और सी सर्टिफिकेट का पेपर पास करना बहुत आसान होता। जो विद्यार्थी एनसीसी सी सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेता है वह भारतीय फौज में डायरेक्ट प्रवेश पास सकता है।
जिले के विद्यार्थी जो फौज में जाना चाहते हैं उनकी इस कोर्स ने राह आसान कर दी है। इस दौरान सीओ कर्नल जरनैल सिंह, प्राचार्य सूरज भान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. गोपाल सिंह, राहुल गढ़ी, अंकित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।