खुशी का इजहार करते व्यापारी व मौजूद पूर्व मंत्री। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जीएसटी दर घटाने पर पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने जगाधरी के व्यापारियों से मुलाकात और इस पर चर्चा की। इसे लेकर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में जगाधरी के विभिन्न व्यापारियों ने भाग लिया। इस दौरान कंवरपाल गुर्जर ने स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि जीएसटी में बड़े सुधारों से लोगों को काफी लाभ होगा। इससे लोगों को सस्ती दर पर चीजें मिलेंगी। वहीं, इससे व्यापारियों को भी लाभ होगा और व्यापार में वृद्धि होगी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधर, मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा, मंडल अध्यक्ष कृष्ण खदरी, भाजपा नेता विपुल गर्ग, सीताराम मित्तल, पूनम अग्रवाल, संदीप राय, रिंकू धीमान, अंकित गोयल, भानू प्रताप सिंह, जयंत स्वामी, अरुण कुमार, रीना रस्तोगी उपस्थित रहे।
-