संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौ. देवीलाल की पुण्यतिथि पर इनेलो की राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और कार्यकर्ता प्रताप नगर स्थित हर्बल पार्क में श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सुबह सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि चौ. देवीलाल दो बार भारत के उप-प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले चौ. देवीलाल दो बार 21 जून 1977 से 28 जून 1979 और 17 जुलाई 1987 से 2 दिसम्बर 1989 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री भी रहे। चौधरी देवीलाल उन कुछ चुनिंदा राजनीतिज्ञों में से हैं जो आजादी के बाद तथा आजादी के पहले दोनों ही समय में भारतीय राजनीति में सक्रिय रहे। देश की आजादी के बाद जब पहली बार चुनाव हुए तब हरियाणा पंजाब राज्य का हिस्सा था।