यूनियन के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ समर्थक। संगठन
रादौर। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन द्वारा शहर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल वर्मा की देखरेख में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जसवंत कश्यप को ब्लॉक चेयरमैन और रविंद्र कांबोज को ब्लॉक प्रधान नियुक्त किया गया। विशाल कुमार को सचिव, सागर कोषाध्यक्ष तथा लखमीरा व साहिल को उप प्रधान बनाया गया। राज्य संगठन सचिव अविनाश चौहान ने सभी को शपथ दिलाकर पदभार ग्रहण करवाया। संवाद