फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 26 Mar 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराध शाखा-2 की टीम ने एक युवक को अवैध पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव घोड़ों पिपली निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि हथियारों के स्रोत और संभावित वारदात की योजना के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव मंडोली स्थित हाईवे बस स्टॉप के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना के आधार पर एएसआई योगेश, अरुण, मुख्य सिपाही रविंदर, शीशपाल और विपिन की टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। पुलिस ने मौके से आरोपी को काबू कर उसके पास से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें