फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वन कर्मचारियों ने पकड़ीं 70 गाय, मुक्त कराने के लिए किसानों ने लगाया जाम

Tue, 01 Sep 2026 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
साढौरा में गायों को मुक्त कराने के सड़क पर जाम लगाकर बैठे किसान। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। वन विभाग के पौधों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में करीब 70 गायों को लगभग आठ घंटे तक रेंज कार्यालय परिसर में रोके रखने के मामले ने सोमवार देर शाम तूल पकड़ लिया। गायों को मुक्त कराने और उनके साथ मारपीट करने वाले वन कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू चढ़ूनी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव सैनी सरावां के नेतृत्व में किसानों ने पहले रेंज कार्यालय के बाहर धरना दिया।
करीब दो घंटे तक चले धरने के बावजूद जब गायों को नहीं छोड़ा गया तो किसानों ने कालाअंब मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों से कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर किसानों ने जाम खोल दिया। संजीव सैनी ने आरोप लगाया कि नदी क्षेत्र में वन विभाग की ओर से लगाए गए पौधों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में एक कर्मचारी ने गायों के साथ डंडे से मारपीट की और उन्हें घेरकर रेंज परिसर में बंद कर दिया।
विज्ञापन

चरवाहे इसरान, गफूर और अकरम ने गायों को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। भूख-प्यास से गायों की हालत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पशुपालकों ने संजीव सैनी से संपर्क किया। इसके बाद संजीव सैनी ने वन विभाग के कर्मचारियों से गायों को तत्काल मुक्त करने की मांग की लेकिन सहमति नहीं बनी।
इस पर किसानों ने रेंज कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर वन राजिक अधिकारी कृष्ण कुमार और थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। किसान आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई और गायों को तुरंत मुक्त करने की मांग पर अड़े रहे।
बॉक्स
दो घंटे धरने के बाद लगाया जाम
गतिरोध बढ़ने पर किसानों ने कालाअंब मार्ग पर धरना देकर यातायात रोक दिया। इसके बाद वन विभाग के उच्चाधिकारियों ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने और गायों को मुक्त करने का आश्वासन दिया। तब किसान वहां से हटने को राजी हुए और करीब आधे घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। संजीव सैनी ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो किसान दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान रामकुमार, रामजस पाल, सुखविंद्र सिंह, मुकेश, अनिल, सुलिंद्र सैनी, अश्वनी, लेखराज और मनोज सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्जन:
पानी-चारे का किया था प्रबंध : कृष्ण कुमार
वन राजिक अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पौधों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गायों को रोका गया था। उनके लिए पानी और चारे का प्रबंध किया गया था। किसानों की ओर से लगाए गए मारपीट के आरोपों और कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि चरवाहों ने भविष्य में अपने पशुओं को वन विभाग के पौधरोपण क्षेत्र से दूर रखने पर सहमति जताई है।

साढौरा में गायों को मुक्त कराने के सड़क पर जाम लगाकर बैठे किसान। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें