फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छात्र के हाथ से बाइक सवार युवकों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महाराणा प्रताप चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने 12वीं कक्षा के छात्र विजय कॉलोनी निवासी सोनू का मोबाइल छीन लिया। विजय कॉलोनी निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मॉडल टाउन के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। सोमवार शाम करीब चार बजे वह पैदल महाराणा प्रताप चौक के पास शिव मंदिर में जा रहा था। जब वह बम्बी शटरिंग स्टोर के पास पहुंचा तो उसके पास उसके परिचित का फोन आ गया। वह जेब से मोबाइल निकालकर फोन सुनने लगा। तभी पीछे से बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ से मोबाइल छीनकर महाराणा प्रताप चौक की तरफ फरार हो गए। आरोपियों की बाइक पर नंबर भी नहीं था। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। शहर पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें