फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: तेजली मैदान में आठ से 11 तक होगी फुटबॉल लीग

Thu, 06 Nov 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर यमुनानगर। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला फुटबॉल संघ की ओर से जिला फुटबॉल लीग-2025 करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता चार दिन की होगी, जो आठ से 11 नवंबर तक चलेगी। प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में प्रति दिन सुबह आठ से शाम चार बजे तक करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में जिलेभर के स्कूल, काॅलेज, शिक्षण संस्थान सहित अकादमी के खिलाड़ी भाग लेंगे।

फुटबॉल लीग के लिए अभी तक दस टीमों ने अपना पंजीकरण करवाया है। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने बताया कि आठ नवंबर को लीग का शुभारंभ मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे। समापन में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्यातिथि होंगे।समापन पर पहली तीन टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सभी टीमों के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा करेंगे। संघ महासचिव नरेंद्र चुघ ने बताया कि लीग के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस दौरान कोषाध्यक्ष आशीष शर्मा, कैंब्रिज इंस्टीट्यूट के निदेशक जगमोहन सिंह, कल्याण इंडस्ट्रीज निदेशक जगमोहन सिंह, आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें