फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 200 से ज्यादा बीमार, अस्पताल में एक बेड पर लिटाने पड़े दो-दो

विज्ञापन
food poisining - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। नवरात्र के पहले ही दिन मिलावटी कुट्टू के आटे से बना खाना खाने से टिवनसिटी में दो सौ से ज्यादा लोग बीमार हो गए। बुधवार रात को खाना खाकर सभी सो गए थे। आधी रात को इनकी तबियत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग के मरीज आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और आनन फानन में पहले से ही अलर्ट डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई। अस्पताल में भर्ती लोगों में शिक्षामंत्री की सिक्योरिटी में तैनात हरियाणा पुलिसकर्मी प्रवेश व उसकी पत्नी भी शामिल हैं। बाद में उन्हें सुबह इलाज के बाद छुट्टी दे दी। वहीं काफी संख्या में अभी भी लोग सिविल अस्पताल और अन्य प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। इन सबको उल्टी, दस्त व पेट में दर्ज की शिकायत के चलते वीरवार सुबह तीन बजे तक आने का सिलसिला लगा रहा। सभी लोग अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं। सुबह होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकानें खुलवाकर तीन सैंपल लिए।
विज्ञापन

ये हुए भर्ती
पुलिस लाइन निवासी प्रवेश कुमार, उनकी पत्नी बिंदू व बेटे दिवांश, गंगानगर कॉलोनी से कृष्णा, अनिता, राजा वाली गली निवासी ललित, उनकी पत्नी निशा, बेटी प्रियांशी व बेटे रिषि को अस्पताल में दाखिल कराया गया। दर्शन ने बूडिया रोड पर किरयाने की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा था, जबकि राजा वाली गली निवासी ललित ने सिविल लाइन की एक दुकान से आटा खरीदा। इनमें से विजय नगर कालोनी निवासी 20 वर्षीय तेजस को बुधवार को ही हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाकी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
-अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अधिकतर को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। किरयाणा की दुकानों से कुट्टू के आटे की सैम्पलिंग भी की गई है। जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय दहिया, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें