संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। आर्य समाज की स्थापना और शहर के आर्य समाज मंदिर के वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय आर्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान आर्यवीर गौतम खट्टर ने स्वामी दयानंद के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण से की गई। इस दौरान पंच कुंडीय हवन भी कराया गया। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के संगीताचार्य जयपाल आर्य ने हवन कराया। गौतम खट्टर ने कहा कि 150 वर्ष पहले स्वामी दयानंद ने आर्य समाज की स्थापना की थी। क्रांतिकारी आर्य समाज से प्रेरणा लेकर आजादी की जंग में कूद पड़े थे। उन क्रांतिकारियों ने बलिदान देकर भारत को आजाद कराया था।