फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फेसबुक पर दोस्ती कर होटल ले जाकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने युवती को होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। जब महिला ने पुलिस को शिकायत देकर दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी कर ली। अब महिला ने आरोपी पर मारपीट व गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक, उसके पिता, भाई व एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी दो साल पहले विकास से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उन दोनों के बीच बातचीत होने लगी। नवंबर 2022 में विकास ने उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोपी उसे एकहोटल में लेकर गया। यहां उसे शादी का झांसा देकर गलत काम किया। कुछ दिन बाद आरोपी ने बूड़िया चौक पर उसे एक कमरा किराए पर दिलवा दिया। वह बीच-बीच में उससे मिलने के लिए आता रहता था और यहां उसके साथ संबंध बनाता था। जब भी युवती उससे शादी के लिए कहती तो वह बहाना बना देता। दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट करता था। बाद में उसके पास आना भी छोड़ दिया। परेशान होकर युवती ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया और आरोपी विकास उससे शादी के लिए तैयार हो गया। 26 मई को विकास ने उससे शादी कर ली। वे दोनों फर्कपुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। कुछ दिन बाद विकास ने फिर से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपी विकास का पिता, भाई व अन्य परिजन भी उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करते थे। धमकी देते थे कि वह अब उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। बाद में विकास उसे किराए के कमरे पर छोड़कर अपने घर चला गया। इस बीच वह गर्भवती हो गई। जब उसने इस बारे में उसे बताया कि आरोप है कि उन्होंने उसे गोलियां खिलाकर गर्भपात करा दिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने मामले में आरोपी विकास, उसके पिता, भाई व एक अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें