फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे का कहर, कई घंटे विलंब से शुरु हो रहा लोगों का सफर

Mon, 18 Nov 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। पांच दिन से पड़ रहे कोहरे से रेल यातायात प्रभावित होने लगा है। कोहरे के कारण ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है।
कोहरे के कारण शनिवार व रविवार को भी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां देरी से चलीं। सबसे ज्यादा रात की और लंबे रूट की गाड़ियां इससे प्रभावित रहीं। इस दौरान हिमगिरी सुपरफास्ट मेल, गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट मेल, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जननायक, हावड़ा मेल ट्रेनें देरी से चली।
विज्ञापन

ट्रेनों के आने में देरी के चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर से आए यात्रियों को ठंड में प्लेटफार्म पर ही ठिठुरते हुए गाड़ी का इंतजार करना पड़ा। कोहरे के कारण जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। जबकि फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगा सतलुज एक्सप्रेस भी सवा घंटे देरी से पहुंची।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली हावड़ा मेल एक घंटे की देरी से यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से मुंबई सेंट्रल जाने वाली गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट मेल अपने निर्धारित समय से करीब 40 मिनट देरी से पहुंची। अमृतसर से दरभंगा जाने वाली जननायक एक्सप्रेस आधा घंटे की देरी से पहुंची।
इसी तरह चंडीगढ़ से चलकर लखनऊ जाने वाली 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 घंटे की देरी यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। जबकि यह ट्रेन लखनऊ करीब तीन घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा अमृतसर से बिलासपुर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस पौना घंटा देरी से चली।
विज्ञापन

ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्री सर्दी में प्लेटफार्म पर बैठे रहे। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों व महिलाओं के साथ सफर करने वाले लोगों को हुई। करीब पांच दिन से कोहरा पड़ रहा है, जिसके चलते ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ गया है। हालांकि रेलवे कोहरे से होने वाली परेशानी के चलते कई गाड़ियां रद्द कर ट्रैफिक कम किया है, लेकिन यह व्यवस्था प्राप्त नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें