छछरौली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण दृश्यता बेहद कम रही। ऐसे में जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे पर वाहनों को कछुआ गति से रेंगते देखा गया। रोडवेज की बसें भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाई। इससे काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। फैक्टरी में काम करने वाले दिनेश, मलकीत, रविंद्र, असलम ने बताया कि घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे व सड़कों पर स्पष्ट कुछ दिखाई नहीं देता है। दृश्यता बेहद कम होने से काम पर जाना बहुत मुश्किल हो गया है। संवाद