फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर लगाया जाएगा बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर

Fri, 30 May 2025 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। मानसून से पहले प्रशासन बाढ़ से बचने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए हथिनी कुंड बैराज पर राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से प्रशिक्षणार्थियों को बाढ़ राहत के लिए कौशल दिया जाएगा। यह शिविर नौ से 13 जून तक सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक लगाया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में जान-माल की रक्षा के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। जब कभी बाढ़ जैसी स्थिति अथवा प्राकृतिक आपदा आती है, तो प्रशिक्षण में सीखा कौशल हमारी मदद करता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर कौशल सीखने का महत्वपूर्ण जरिया होता है। यह राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण है। मानसून से पूर्व राज्य में किसी भी प्रकार की बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए उक्त प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है, इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से प्रशिक्षणार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें