फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सोमनदी में आई बाढ़, किसानों की मेहनत फिर बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से सोमनदी एक बार फिर उफान पर है। सोमनदी के बाढ़ के पानी ने क्षेत्र के दर्जनों गांव की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

किसानों ने दोबारा धान की फसल लगाई थी जो कि फिर से बर्बाद हो गई है। किसान काका, संदीप, सुरेंद्र व जस्सी ने बताया कि पहले सोमनदी में आई बाढ़ से धान व अन्य फसलें पूरी तरह से खराब हो गई थीं। किसानों ने दोबारा धान की रोपाई की थी। किसानों को उम्मीद थी कि इस बार फसल अच्छी होगी। शुक्रवार को पहाड़ों में भारी बारिश से सोम नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। सोम नदी ने छछरौली क्षेत्र के करीब एक दर्जन से ज्यादा गांवों की फसल बर्बाद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें