फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मिठाइयों में मक्खी-मच्छर, जांच के नतीजे त्योहार बाद, बाजार में बिक्री जारी

विज्ञापन
व्यासपुर में डेयरी से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेती फूड सेफ्टी विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। त्योहारों पर मिठाइयों की मांग बढ़ते ही मिलावटखोरों की सक्रियता भी बढ़ने लगी है। बाजार में बिक रही मिठाइयों में कहीं मक्खियां और मच्छर तो कहीं कॉकरोच व अन्य कीट मिलने से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और दुकानों में साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में कई दुकानों पर मिठाइयों की हालत खराब मिली है। टीम ने कुछ मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया, जबकि अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
चिंता की बात यह है कि इन नमूनों की रिपोर्ट त्योहारों के बाद आने की संभावना है। ऐसे में रिपोर्ट आने तक लोगों को बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पता नहीं चल पाएगा। त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस बार सैंपलिंग अभियान करीब 15 दिन पहले ही शुरू कर दिया था। जिले में अब तक 85 से अधिक नमूने लिए जा चुके हैं। इनमें पनीर, खोया, लड्डू, बर्फी, दूध और अन्य मिठाइयों के नमूने शामिल हैं। जांच के दौरान कई जगह खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खराब मिली है। विभाग की कार्रवाई के बावजूद मिलावट और गंदगी की समस्या लोगों के स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

-

पिछले वर्षों में भी काफी सैंपल मिले खराब
विभाग के पिछले वर्षों के आंकड़े भी मिलावट की समस्या की ओर इशारा करते हैं। वर्ष 2023 में 155 में से आठ सैंपल सब स्टैंडर्ड मिले थे। वर्ष 2024 में 221 में से 12, वर्ष 2025 में 135 में से 18 और इस वर्ष अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 77 में से छह सैंपल सब स्टैंडर्ड पाए गए हैं। इसके अलावा पांच सैंपल अनसेफ भी मिले हैं। सब स्टैंडर्ड का मतलब खाद्य पदार्थ का निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरना है, जबकि अनसेफ खाद्य पदार्थ स्वास्थ्य के लिए असुरक्षित हो सकता है।
-

बुधवार को डेयरी और मिठाई की दुकानों से छह नमूने लिए
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को भी विभिन्न दुकानों और डेयरी पर जांच अभियान चलाया। फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. गुलाब सिंह के नेतृत्व में टीम ने व्यासपुर स्थित जगदंबा डेयरी से पनीर, घी और दूध के तीन नमूने लिए। जठलाना स्थित चक्रधर स्वीट हाउस से रसगुल्ले, व्यासपुर के श्रीजी स्वीट हाउस से बर्फी और करेहड़ा खुर्द स्थित पंडित जी पेठा फैक्टरी से पेठे का एक-एक नमूना लिया गया। टीम की कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल रही।
विज्ञापन

-
त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए लगातार दुकानों और प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। जहां भी खाद्य पदार्थों में गंदगी या अनियमितता मिलती है, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाती है। - डॉ. गुलाब सिंह, फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें