पीएमश्री स्कूल दामला में निरीक्षण के दौरान जांच करते डीपीसी व एपीसी। विभाग
जगाधरी। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दामला का उपजिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा ने निरीक्षण किया। विद्यालयों के निरीक्षण के लिए जिला परियोजना संयोजक करनैल सिंह संधवा के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है।
कमेटी में जिला परियोजना सहायक संयोजक डॉ. धर्मवीर, अकाउंट अस्सिटेंट नवीन कुमार को शामिल किया गया है। विद्यालय में कई कमियां पाई गई, जिन्हें दुरुस्त करने के लिए प्राचार्या को दस दिन का समय दिया है।
उपजिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना संयोजक केएस संधावा ने बताया कि विद्यालय में पिछले वर्ष जारी विभिन्न ग्रांट की जांच की गई। जांच में पाया कि खेल का मैदान तैयार किया गया है और सामान भी खरीदा गया है। परंतु उसका उचित उपयोग नहीं किया जा रहा है। इसी प्रकार से विद्यालय को सुंदरीकरण के लिए भी जो ग्रांट दी गई थी, उसका प्रयोग किया गया है।
विद्यालय सुंदरीकरण में कई कमियां पाई गई हैं और विद्यालय में हर्बल गार्डन बनाया गया है। उसका उचित रखरखाव व प्रयोग नहीं किया जा रहा है। उपरोक्त सभी कमियों के लिए प्राचार्या को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्राचार्या को सभी खामियां दस दिन में दुरुस्त करने के आदेश दिया हैं। दस दिन बाद विद्यालय का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा और तब किसी भी प्रकार की कमी पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीपीसी ने कहा कि पीएमश्री विद्यालय का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह लागू करना है, जिससे राजकीय विद्यालयों के के लिए पीएमश्री स्कूल मार्गदर्शक बनें। संवाद
पीएमश्री स्कूल दामला में निरीक्षण के दौरान जांच करते डीपीसी व एपीसी। विभाग
पीएमश्री स्कूल दामला में निरीक्षण के दौरान जांच करते डीपीसी व एपीसी। विभाग