फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में किया प्रदर्शन

Thu, 05 Feb 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जिला सचिवालय में ज्ञापन सौंपते कर्मचारी। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन ने बुधवार को डीसी कार्यालय में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने सरकार से मांग की कि पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा 31 दिसंबर को दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि हाई कोर्ट ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे प्रदेशभर के हजारों सफाई कर्मचारी असमंजस की स्थिति में हैं। यूनियन ने मांग की कि हरियाणा के सभी जिलों में कार्यरत कच्चे सफाई कर्मचारियों को जल्द से जल्द नियमित किया जाए और पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के प्रधान मनोज कुमार, सचिव विजय मंडेबर, कैशियर हरीदास, चेयरमैन राजपाल, प्रचार सचिव राजेश ऑडिटर, जितेंद्र, प्रदीप उपाध्याय, संदीप सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं जगाधरी इकाई से प्रधान विक्की पार्चा, सचिव आकाश, वरिष्ठ उपप्रधान राजन और उपप्रधान प्रिंस भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें