फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को पांच वर्ष का कारावास

Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। रात के समय अपनी मां के साथ दवाई लेने जा रही पांच साल की मासूम के साथ अश्लील हरकतें करने के दोषी बिहार निवासी दलीप गुप्ता को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने पांच साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 10500 रुपए जुर्माना भी किया है। जुर्माना न देने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी पडेगी।
जुलाई 2023 को थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पांच साल की बच्ची के साथ मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। उसकी बच्ची पीछे पीछे चल रही थी। मेडिकल स्टोर पहुंचकर उसने पीछे देखा तो उसकी बच्ची गायब थी। आसपास तलाश करने पर दलीप उसकी बेटी को अपनी गोद में लिए हुए नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। जब वह अपनी बच्ची को छुड़ाने लगी तो आरोपी ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा। महिला के चिल्लाने पर लोग वहां आ गए और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें