फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर की वायरल

Fri, 17 May 2024 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। पार्क में बैठी युवती की फोटो व वीडियो बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। भाई की इंस्टाग्राम आईडी पर जब युवती की फोटो पहुंची तो इसका पता चला। युवती ने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक युवती ने महिला थाना पुलिस को बताया कि उनके भाई की इंस्टाग्राम पर आइडी बनी हुई है। कुछ दिन पहले इस आइडी पर किसी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो अपलोड कर दी। वह पार्क में बैठी हुई थी। वहां से किसी ने फोटो ली और उसे एडिट कर वायरल कर दिया। यह वीडियो व फोटो किसी कुलवंत कुमार की आईडी से पोस्ट किए गए। अब इस पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट आ रहे हैं। आरोपी ने उन्हें आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे हुए हैं। महिला थाना प्रभारी मीना का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें