यमुनानगर। शहर के सुढैल चौक के पास सात बदमाशों ने जोहड़ी गांव निवासी अनिल कुमार को रोककर उससे पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। आरोपी उसे धक्का देकर भाग गए। फर्कपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर सात अज्ञात युवकों पर केस दर्ज किया है। अनिल कुमार ने बताया कि वह बुधवार को वह अपने काम से जा रहा था। सुढैल चौक के पास सात बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों से उससे मारपीट की और उसकी जेब से पांच हजार रुपये व मोबाइल निकाल लिया। फर्कपुर थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है।