फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्टरी से लाखों रुपये की एल्यूमीनियम कुंडा पत्ती व स्क्रैप चोरी

Fri, 18 Apr 2025 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। भटौली स्थित एल्यूमीनियम फैक्टरी से चोरों ने आठ बैग एल्यूमीनियम की कुंडा पत्ती और 500 किलोग्राम स्क्रैप चोरी कर लिए। सदर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मैसर्ज जेबी एल्यूमीनियम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक सतीश गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म भटौली गांव में है। कई दिनों से उनकी फर्म से एल्यूमीनियम स्क्रैप चोरी हो रही थी। 10 अप्रैल की रात को तीन अज्ञात चोरों ने आठ बैग एल्यूमीनियम की कुंडा पत्ती और 500 किलोग्राम स्क्रैब चोरी कर ली। इसकी जानकारी गेट कीपर ने उसे दी। जांच में पता चला कि अज्ञात चोरों ने उनकी फैक्टरी के पीछे वाली गली से होकर यह सामान चोरी किया। जब रात को बिजली बंद हुई, तभी चोरी को अंजाम दिया गया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें