यमुनानगर। थाना फर्कपुर पुलिस ने शादी की नीयत से 15 वर्षीय लड़की को भगाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव शेखपुरा निवासी शमीम के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिग लड़की को आरोपी शमीम अपने ऑटो में शादी की नीयत से भागकर ले गया है। इस सूचना पर पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू कर लड़की बरामद कर ली। संवाद