फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु नानक खालसा कॉलेज में बनेंगे पांच स्मार्ट क्लासरूम

Wed, 28 Oct 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक खालसा कॉलेज में विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। कॉलेज में पांच अत्याधुनिक स्मार्ट क्लासरूम तैयार किए गए हैं।
संस्थान राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत 50 लाख रुपये की लागत से नए हॉल का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके अलावा 35 लाख रुपये के अनुदान से सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विकास का कार्य भी जारी है। प्राचार्य डॉ. अरविंदर सिंह भल्ला ने बताया कि स्मार्ट क्लासरूम में आधुनिक डिजिटल उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान तकनीक आधारित शिक्षण का लाभ मिलेगा और कक्षाओं को अधिक संवादात्मक बनाया जा सकेगा। निर्माणाधीन हॉल में शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी। आईसीटी विकास से डिजिटल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शिक्षकों व विद्यार्थियों के लिए तकनीक आधारित शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सरदार रणदीप सिंह जौहर के नेतृत्व में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें