फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: भूसे में छिपाई गई खैर की पांच क्विंटल लकड़ी पकड़ी

Fri, 20 Nov 2026 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
घर से मिली खैर की लकड़ी। विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। क्षेत्र के गांव खिलांवाला में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर करीब पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। लकड़ी को घर में भूसे के बीच छिपाकर रखा गया था। वन विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से वाजिद और जुल्फान के घर पर कार्रवाई करते हुए लकड़ी को कब्जे में लिया।
वन विभाग के खिजराबाद रेंज ऑफिसर राजीव कांबोज ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव खिलांवाला में कुछ लोगों ने अवैध रूप से खैर की लकड़ी का भंडारण कर रखा है। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंज अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस को साथ लेकर बताए गए ठिकानों पर छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम को घर में भूसे के ढेर के बीच छिपाकर रखी गई खैर की लकड़ी मिली। जांच करने पर लकड़ी का वजन करीब पांच क्विंटल पाया गया। टीम ने लकड़ी को बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। इस कार्रवाई में वन विभाग के अनुज रावल, हरीश धीमान, संदीप वर्मा और मनजीत शामिल रहे। वन विभाग की टीम ने बरामद लकड़ी को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें