फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में फैक्टरी संचालक की गई जान

Fri, 20 Nov 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। खजूरी रोड पर पुरानी चुंगी के पास ड्रेन रोड पर हाइड्रा की चपेट में आने से 68 वर्षीय फैक्टरी संचालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुकंद इंजीनियरिंग वर्क्स के संचालक हरपाल भनोट के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हरपाल भनोट काफी समय से मुकंद इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से अपनी फैक्टरी चला रहे थे। वीरवार को वह खजूरी रोड पर पुरानी चुंगी के पास ड्रेन रोड स्थित अपनी फैक्टरी के बाहर खड़े थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहा हाइड्रा उनकी चपेट में आ गया। थाना प्रतापनगर प्रभारी रोहतास ने बताया कि आरोपीके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें