फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग समेत पांच लोग लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अलग-अलग स्थानों से पांच लोग लापता हो गए। इनमें दो महिलाएं, एक नाबालिग लड़की, युवती व एक व्यक्ति शामिल है। पांचों मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के जिला पोढ़ी गढ़वाल के गांव पाबो निवासी रचना ने बताया कि वह गोविंदपुरी में रहती है और गाबा अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसने माली माजरा निवासी हरीश कुमार से शादी की थी। वे दोनों गोविंदपुरी में किराये पर रहते हैं। दो जून को उसका पति अपने माता पिता से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। तब से वापस नहीं आया।
बिलासपुर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 मार्च को उसकी पुत्रवधु घर से बिना बताए चली गई। इसके बाद वह लौट कर घर नहीं आई। बाद में पता चला कि कड़कौली निवासी मनीष कुमार उसकी पुत्रवधु को शादी का झांसा देकर अपने साथ कही ले गया।
विज्ञापन

उधर, छछरौली के गांव ताहरपुर कलां निवासी व्यक्ति ने बताया कि 22 जून की रात को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई। शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 18 साल की लड़की शहर के एक कॉलेज में पढ़ती है। 23 जून को वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। सदर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 साल की लड़की 21 जून की दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई है। आरोप लगाया कि अज्ञात ने उसे अगवा किया है। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें