यमुनानगर। गांव जैधर के पास से खैर के पेड़ काटने के आरोप में थाना छछरौली पुलिस ने पांच आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस को दी शिकायत में वन राजिक अधिकारी राजीव कांबोज ने बताया कि 25 अक्तूबर की शाम सूचना मिली थी कि गांव जैधर के पास से खैर के पेड़ काटे गए हैं। सूचना पर टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो खैर के कई पेड़ कटे मिले। जांच में पता चला कि खैर के पेड़ गांव चिक्कन निवासी गुरनाम व सुशील और गांव अर्जुन माजरी निवासी कमल और विशाल व तेलु ने काटे हैं। जांच अधिकारी कुलदीप ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद