फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक छात्र को कनाडा भेजने के नाम पर हड़पे पांच लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पॉलिटेक्निक छात्र को कनाडा भेजने के नाम पर दंपती समेत परिवार के तीन लोगों ने उसके पिता से पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिए। लेकिन आरोपियों ने छात्र को कनाडा नहीं भेजा। जब प्रभावित व्यक्ति ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने फाइल पास नहीं होने का बहाना बनाया, फिर आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भी नहीं भेजा। परेशान होकर छात्र के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती समेत तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगाधरी वर्कशॉप के विष्णु नगर निवासी इंद्रजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई 2017 में उसके लड़के रमिंद्र सिंह ने पॉलिटेक्निक का डिप्लोमा अंबाला से किया था। इसके बाद वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। तब वह अपने दोस्त आशु के माध्यम से शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी अमित मेहता उर्फ सन्नी, उसकी पत्नी मीनू मेहता व मां नीलम मेहता से मिला। आरोपियों ने उसे बताया कि वे जरूरतमंद लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उनका तेजली रोड पर लालद्वारा में लिपी एजूकेशन के नाम से ऑफिस है। तब आरोपियों ने उसे बेटे को कनाडा भेजने की बात कही इसके लिए आरोपियों ने पांच लाख रुपये का खर्च बताया। आरोपियों ने उन्हें कहा कि रुपये थोड़े-थोड़े करके दे देना। तीन माह के अंदर वे उसके लड़के को कनाडा भिजवा देंगे। 29 जून 2017 को उसने दो लाख 20 हजार रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर करवा दिये। इसके बाद पांच जुलाई 2017 को 85000 रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर करवाये। तब आरोपियों ने उसे आश्वासन दिया कि जल्द ही उसके बेटे के कनाडा भेजने के कागजात तैयार करवा दिया जाएंगे। 23 अगस्त 2017 को उसने एक लाख 30 रुपये आरोपियों को घर जाकर दिये। तब आरोपी नीलम मेहता व मीनू मेहता ने उसे कहा था कि अमित अभी कनाडा जा रहा है। जल्द ही उसके लड़के को कनाडा भेजने के लिए वीजा तैयार करवा देंगे। इसके बाद जब भी आरोपियों को फोन करते तो वे उसके बेटे को जल्द कनाडा भेजने की बात कहते। 18 जनवरी 2018 को आरोपी अमित मेहता 45 हजार रुपये की और मांग की। तब उसके बेटे ने अपनी बाइक बेचकर 30 हजार रुपये आरोपियों के खाते में जमा करवाए। जबकि 15 हजार रुपये वह आरोपियों को घर देकर आया। इसके बाद जब भी वह आरोपियों को उसके बेटे को कनाडा भेजने की बात कहते तो आरोपी हमेशा यही कहते कि हमें थोड़ा समय और दो। वे जल्द ही उसके लड़के को कनाडा भिजवा देंगे। कुछ दिन बाद आरोपी उनके घर आया और कागजात तैयार करने की बात कहकर उनसे 20 हजार रुपये लेकर गया। लेकिन जब काफी समय बीतने पर भी आरोपियों ने उसके लड़के को कनाडा नहीं भेजा तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो उन्होंने उसे कहा कि उसके लड़के ही फाइल पास नहीं हो सकी है। वे उसके बेटे को आस्ट्रेलिया भेज देंगे। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने उसके बेटे का आस्ट्रेलिया भी नहीं भेजा। विदेश न भेजने पर जब उन्होंने परेशान होकर आरोपियों से अपने रुपये मांगे तो आरोपी उससे गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। ऐसा कर आरोपियों ने उससे पांच लाख रुपये लेकर हड़प लिये, लेकिन उसके बेटे का न तो कनाडा भेजा और न ही आस्ट्रेलिया। उसने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआई निर्मल चंद का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें