फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 09 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वतीनगर। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी हो गई। थाना छप्पर क्षेत्र की पुलिस ने महिला की शिकायत पर पंजाब निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी व इमिग्रेशन एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में गांव राजपुरा निवासी नवजोत कौर ने बताया कि उसका पति तलविंद्र सिंह पेशे से ड्राइवर है और विदेश जाकर नौकरी करना चाहता था। पिछले साल उसकी फोन पर पंजाब निवासी पलविंद्र सिंह से बातचीत हुई। आरोपी ने उसके पति को रूस भेजकर किसी अच्छी कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके लिए करीब पांच लाख रुपये खर्च आने की बात कही।महिला के अनुसार आरोपी की बातों में आकर उन्होंने कुछ पैसे नकद और बाकी रकम आरटीजीएस के माध्यम से पलविंद्र सिंह द्वारा बताए गए बैंक खाते में भेज दी। इसके बाद आरोपी ने सितंबर महीने में उसके पति को रूस भेज दिया, लेकिन वहां पहुंचने के बाद उसे कोई काम नहीं मिला। करीब चार महीने तक अपने खर्च पर रहने के बाद तलविंद्र सिंह जनवरी में वापस भारत लौट आया। जब आरोपी से पैसे वापस मांगे गए तो उसने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें