फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में पांच घायल, 50 से अधिक पर केस

Sun, 20 Dec 2015 12:11 AM IST
यमुनानगर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में संबंधित थाना क्षेत्र पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को नामजद कर 50 अन्यों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मारपीट में एक परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जो अस्पताल में उपचाराधीन हैं। थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में गांव सुलतानपुर निवासी सीता रानी ने बताया कि उनकी कुछ दिन पहले गांव के मनीराम के साथ किसी बात पर कहासुनी हुई थी।

इसी रंजिश के चलते 17 दिसंबर की शाम को आरोपी मनीराम उनके परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ा करने लगा। मनीराम अपने साथियों पोला, सरोज, ममता, जिना व 50 अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके घर में घुस आया और उन पर हमला कर दिया। इसमें वह और उनके परिवार के सदस्य सीमा देवी, मदनलाल, लक्ष्मी देवी, जरनैल सिंह घायल हो गए। शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया व इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद पांच आरोपियों को नामजद कर 50 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जयसिटी जगाधरी निवासी संकल्प सिंघल ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दुर्गा गार्डन में उनकी बर्तन की फैक्ट्री है। देर शाम वह फैक्टरी में काम कर रहे थे। इस दौरान अरुण कुमार उर्फ पप्पू फैक्टरी में घुस आया और उनके साथ बहस करने लगा और आरोपी ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें