फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: व्यावसायिक इस्तेमाल पर पांच घरेलू सिलिंडर जब्त

Wed, 25 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
व्यासपुर में दुकान पर सिलिंडरों की जांच करने पहुंचे अ​धिकारी। डीआईपीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


व्यासपुर। उपमंडल व्यासपुर क्षेत्र में व्यावसायिक स्थलों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए मंगलवार को एसडीएम जसपाल गिल की देखरेख में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान व्यावसायिक इस्तेमाल मिलने पर पांच घरेलू सिलिंडर जब्त किए गए।
यह कार्रवाई नायब तहसीलदार व्यासपुर रविंद्र कुमार की ओर से की गई। एसडीएम गिल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक प्रयोग रोकने के लिए जिला में टीमों का गठन किया गया है। टीम की ओर से व्यासपुर क्षेत्र के विभिन्न ढाबों, रेहड़ी वालों होटलों, मिठाई की दुकानों एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के उपयोग की बारीकी से जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं घरेलूसिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग तो नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान पांच घरेलू सिलेंडर पकड़े गए जिसमें एचपी के पांच सिलेंडर जब्त किए गए है। इन सिलेंडरों को ओम गैस सर्विस एजेंसी में जमा करवा दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग नियमों के विरुद्ध है और इससे सुरक्षा संबंधी खतरे भी उत्पन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें