फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पेपर मिल में पांच दिवसीय स्वदेशी मेला आज से

Sat, 11 Oct 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आज (शनिवार) से पांच दिवसीय स्वदेशी मेला शुरू किया जा रहा है। मेला स्थानीय उद्योगों, गृह उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों को मंच देने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले का उद्देश्य लोगों को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग के प्रति जागरूक करना भी है। मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, स्वदेशी खानपान, हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू साज-सज्जा की सामग्री, प्राकृतिक उत्पाद व ऑर्गेनिक वस्तुओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। मनोरंजन के लिए झूले, फूड कोर्ट व आकर्षक गतिविधियां भी होंगी। हर दिन सुबह दस से एक बजे तक विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, समूह नृत्य व रंगोली निर्माण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। शाम पांच से आठ बजे तक रंगारंग सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें हरियाणवी, पंजाबी व देशभक्ति गीत, लोक नृत्य, जादू शो व भजन संध्या जैसे विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। स्वास्थ्य जागरूकता को ध्यान में रख रोज निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। इसमें बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें