यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में लगे समाधान शिविर में गुरुवार को पांच शिकायतें आईं। इनमें नारायण कॉलोनी के गगन गर्ग ने बिजली की समस्या, अमादलपुर के विकास कुमार ने ऑनलाइन जमाबंदी सही कराने की समस्या, हडौली की सुषमा देवी व तिलक नगर की आशा देवी ने परिवार पहचान पत्र ठीक कराने की समस्या रखी। सभी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। नगराधीश पीयूष गुप्ता ने बताया कि यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है, तब भी समयबद्ध निपटान कराना सुनिश्चित करें। संवाद