फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नगर पालिका रादौर में बनेगा एमसी हॉल

Fri, 25 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका की ओर से कार्यालय के ऊपर एमसी हॉल बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लगभग 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाला एमसी हाल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें शहर के पार्षद बैठक कर सकेंगे।
एमई संदीप शर्मा ने बताया कि कार्यालय के ऊपर लगभग 25 फीट चौड़ा व 40 फीट लंबा एमसी हॉल बनाए जाने के लिए अनुमान तैयार किया गया है। एमसी हॉल में गोलमेज लगाकर पार्षद के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। साथ में दो शौचालय बनाए जाएंगे। महिला पार्षदों के लिए अलग से शौचालय बनाने की व्यवस्था होगी। जल्द ही एमसी हॉल बनाने को लेकर टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जल्द एमसी हॉल बनाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नौ फरवरी 2016 को सरकार की ओर से शहर में नगर पालिका का गठन किया गया था। इसके बाद हुए पार्षद चुनावों के बाद पार्षदों ने अलग से एमसी हॉल बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें