फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम हड़पे साढ़े पांच लाख रुपये

Sat, 18 May 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। दो लोगों ने शहर की महादेव कॉलोनी में रहने वाले आर्मी से सेवानिवृत गुरदेव सिंह के बेटे अमनदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर उनसे साढ़े पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। आरोप गांधी नगर थाना के नजदीक बने वीजा कंसल्टेंसी के मालिक योगश सिंधू और उसकी बहन आरती सिंधु पर लगा है। आरोपियों ने ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपये मांगे थे। पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


महादेव कॉलोनी निवासी गुरदेव सिंह ने शहर पुलिस को शिकायत में बताया कि वह आर्मी से सेवानिवृत है। उसने नौ दिसंबर 2022 को शहर के गांधी नगर थाना के समीप वीजा कंसल्टेंसी के मालिक योगेश सिंधु व उसकी बहन आरती सिंधु उर्फ सोनिया सिंधु को अपने बेटे का पासपोर्ट ऑस्ट्रेलिया के टूरिस्ट वीजा दिया था। दोनों आरोपियों ने वीजा के लिए एक माह का समय मांगा था। इसके लिए उनसे 12 लाख रुपये में बात तय हुई थी। आरोपियों ने नौ जनवरी 2023 को फोन पर बताया कि उनका वीजा आ चुका है। तब आरोपियों ने उसने साढ़े सात लाख रुपये लिए। वीजा चेक करने पर पता लगा कि यह वीजा इंडिया के पासपोर्ट पर लागू नहीं है। उन्होंने आरोपियों को बताया कि यह नकली वीजा है। उसने आरोपियों को इस बारे बताया। आरोपियों ने दूसरा वीजा लगवाने की बात कही। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसे दूसरा वीजा दिया। जांच करवाने पर वह भी नकली मिला। उसने आरोपियों से मिलकर इस बारे बात की। मगर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों से पैसे और पासपोर्ट वापस मांगे तो उन्होंने केवल दो लाख रुपये ही वापस किए। बाकी रुपये देने से मना कर दिया। परेशान होकर उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। आर्थिक सेल द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें