फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: देसी शराब के साथ पकड़े पांच आरोपी

Mon, 08 Dec 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पुलिस ने ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत शनिवार की रात को पांच युवकों को अवैध रूप से शराब रखने और बिना लाइसेंस शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। संबंधित थानों की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना सदर जगाधरी पुलिस गांव दढ़वा से देसी शराब की 10 बोतल सहित आरोपी जैकी को काबू किया है। पुलिस चौकी खेती लक्खा सिंह पुलिस ने बसंतपुर भट्ठा से राकेश कुमार को देसी शराब की 10 बोतल सहित गिरफ्तार किया। थाना साढौरा पुलिस टीम ने गांव लाहड़पुर से मलकीत सिंह को देशी शराब के नौ बोतल से गिरफ्तार किया।
थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने छोटी लाइन से आरोपी नवदीप कुमार को देसी शराब की 12 बोतल व 35 पव्वे सहित गिरफ्तार किया। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने गांव औरंगाबाद से क़ीमती लाल को देसी शराब की 12 बोतल सहित गिरफ्तार किया। थाना गांधीनगर पुलिस टीम ने विश्वकर्मा चौक से करनाल के गांव कलरी जागीर निवासी शंभू मोदक को अपनी रेहड़ी पर बिना लाइसेंस व परमिट के शराब पिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें