फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पांच एसी बसें मिलीं, गुरुग्राम, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर।
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर हैं। वह भी जल्द यमुनानगर से विभिन्न रूटों पर एसी बसों में सफर कर सकेंगे। इसके लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से यमुनानगर डिपो पर पांच एसी बसें भेज दी गई हैं। इन्हें अभी यमुनानगर की रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा किया गया है। इंश्योरेंस व नंबर आने पर इन्हें दिवाली तक ऑन रूट किए जाने की संभावना है।
रोडवेज अफसरों की मानें तो उक्त तीनों बसों के रूट भी तय कर लिए गए हैं। जिसके मुताबिक एक-एक बस दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ रूट पर लगेंगी। बता दें कि यमुनानगर डिपो के लिए डीजल से चलने वाली कुल दस एसी बसें आनी हैं। जिनमें से पांच बसें गुरुवार को आ चुकी हैं। जिनके इंश्योरेंस कराने से लेकर नंबर लेने की प्रक्रिया रोडवेज अफसरों ने शुरू कर दी है। जिसमें एक से डेढ़ माह का समय लगता है। जिसके बाद दिवाली तक यह बसें ऑन रूट हो सकती हैं।
विज्ञापन


50 इलेक्ट्रिक बसें भी आएंगी
यमुनानगर डिपो के लिए 50 इलेक्ट्रिक बसें भी मंजूर हैं। इनमें से भी कुछ बसें दिवाली तक आ सकती हैं। जिनके लिए फिलहाल जगाधरी में स्टैंड तैयार करने की तैयारी चल रही है। साथ ही इनके रूट तैयार करने से लेकर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। रोडवेज अफसरों की मानें तो इलेक्ट्रिक बसें दो तरह की होंगी। एक बस की लंबाई नौ मीटर और दूसरी की 12 मीटर होगी। नौ मीटर वाली बस में करीब 35 और 12 मीटर वाली बस में 50 से 52 सीटें होंगी। एक बार बैटरी चार्ज होने पर यह बसें 200 किमी का सफर तय करेंगी। इनका एक बड़ा फायदा वायु प्रदूषण में कमी आना होगा, क्योंकि अभी जिले में करीब छह हजार ऑटो हैं। शहर सहित ग्रामीण इलाकों में भी अधिकांश लोग इनके सहारे गंतव्य तक पहुंचते हैं। इस कारण इन ऑटो में हर दिन खूब डीजल खप रहा है। जिससे वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है, क्योंकि काफी ऑटो पुराने हैं। अब इलेक्ट्रिक बसे आने से भी वायु प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी।
विज्ञापन


यमुनानगर डिपो पर पांच एसी बसें आ चुकी हैं, जो डीजल से चलेंगी। इन बसों को दिल्ली, गुरुग्राम व चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चलाने की प्लानिंग हैं। जिसके लिए इंश्योरेंस कराने सहित नंबर लेने की प्रक्रिया पूरी की जा रही हैं। यह औपचारिकताएं पूरी होने पर बसों को रूटों पर चलाया जाएगा।
- भीम सिंह, ड्यूटी इंस्पेक्टर, यमुनानगर डिपो (हरियाणा रोडवेज)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें