संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला परिवहन अधिकारी एवं सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण हैरतजीत कौर (आईएफएस) ने बताया कि अवकाश के दिन बुधवार 17 अप्रैल को भी स्कूलों की बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी स्कूल अपनी बसों के पूर्ण कागजात सहित फिटनेस हेतु पांसिंग ग्राउंड बाई पास गुलाब नगर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। फिटनेस उपरांत प्रत्येक बस का फिटनेस प्रमाण पत्र प्राप्त कर लें। उन्होंने चेताया कि अनफिट बसों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।