यमुनानगर। सेक्टर-15 में शुक्रवार देर शाम दो बाइकों पर आए चार-पांच युवकों ने जिम संचालक इंद्र सिंह की पिटाई कर दी। पहले एक युवक ने पूछा प्रधान जी क्या हाल है फिर डंडों से हमला कर दिया। शनिवार शाम तक पुलिस को शिकायत नहीं दी गई।
इंद्र सिंह के मुताबिक सेक्टर-15 में डिंपल सिनेमा के पास उनकी जिम है। शुक्रवार देर शाम जिम बंद कर घर जा रहे थे। तभी कार के पास पहुंचे तो एक युवक वहां आया और हाथ मिलाकर पूछा प्रधान जी क्या हाल है। इस बात का जवाब देते, उससे पहले ही पीछे से एक अन्य युवक ने आकर उनका मुंह दबा लिया।अन्य दो-तीन युवकों पकड़ लिया। ये झाड़ियों की ओर ले गए और हमला कर दिया। संवाद