फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जमीनी विवाद में पहले डॉक्टर फिर बेटे व भाई को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में जमीनी विवाद के चलते रॉड व डंडों से पहले दुकान में घुसकर डॉक्टर को पीटकर घायल किया। जब डॉक्टर अस्पताल में उपचाराधीन थे तो आरोपियों ने डॉक्टर के घर में घुसकर उसके बेटे व भाई से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने दुकान व घर के शीशे व अन्य सामान तोड़ दिया। डॉक्टर ने अपने भाई व भतीजे पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में दोनों को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर निवासी नरिंद्र सिंह ने छप्पर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव में ही डॉक्टर की दुकान है। उनके पास 50 मरले जमीन है। जिसमें वो और उसके भाई बहन हिस्सेदार है। उसके भाई अमरीक सिंह व भतीजे पलविंद्र सिंह ने इस जमीन में सात-सात मरले बेच दी है। फिर भी वे उसके साथ झगड़ा कर रहे हैं। 28 फरवरी को करीब पांच बजे उसकी डॉक्टर की दुकान पर उसका भाई अमरीक सिंह दो लड़कों के साथ लेकर आया। अमरीक के साथ दोनों लड़कों के हाथ में सरिये थे। उसकी दुकान में घुसते ही आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की दुकान के सारे शीशे तोड़ दिए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। जब डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस व आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया। मेडिकल में उसकी छाती, बाई बाजू, दाहिने हाथ पर चोटें आई। इसके बाद फिर से आरोपी अमरीक सिंह, उसका भतीजा पलविंद्र सिंह व दो अज्ञात युवक सरिये व डंडे लेकर रात 11 बजे उसके घर में घुस गए। जहां उसकी गैर मौजूदगी में आरोपियों ने उसके बेटे गुरप्रीत व भाई अवतार सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट कर आरोपियों ने उसके घर में तोड़फोड़ की। घर की खिड़कियां व अन्य सामान तोड़ दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में आरोपी अमरीक सिंह, पलविंद्र सिंह को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लक्ष्मी नगर कैंप निवासी राजिंद्र ने गांधी नगर पुलिस को शिकायत दी है कि 28 फरवरी को शाम को वह दूध लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसे वीना नगर निवासी घनश्याम उर्फ सोनू रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया। आसपास के लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी सोनू वहां से उसे धमकी देकर फरार हो गया। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी घनश्याम उर्फ सोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांधीनगर थाना पुलिस को शादीपुर निवासी देवकरण ने शिकायत दी है कि वह छात्र युवा समिति का सचिव है। उनके संगठन की ओर से एक बाइक रैली निकाली गई थी। जैसे ही वे आईटीआई के पास पहुंचे तो वहां पर दीपू उर्फ सचिन गुर्जर व अन्य ने उस पर हमला कर दिया। वहीं उनकी रैली में चल रही कार भी तोड़ दी। वहीं उन्हें धमकी दी। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें